इटहिया शिव मंदिर में गंदगी देख भड़कीं डीपीआरओ, दो सफाई कर्मीयों को किया निलंबित
<p>करुणाकर राम त्रिपाठी</p><p>महराजगंज, उत्तर प्रदेश</p><p>जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी सुश्री श्रेया मिश्रा और बीडीओ निचलौल शमा सिंह द्वारा श्रावण मास और शुक्रवार को मंदिर में होने वाले विशेष दर्शन के संदर्भ में इटहिया मंदिर का निरीक्षण किया गया। दोनों अधिकारियों ने मंदिर के प्रांगण और उस तक आने वाले मार्गों पर साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार से 100 मीटर की दूरी पर मार्ग के दोनो ओर गंदगी का अंबार देख डीपीआरओ नाराज हो गईं। उन्होंने तत्काल सफाई टोली नायक अंबिका प्रसाद और सफाई कर्मी सुरेंद्र प्रसाद को निलंबित कर दिया।</p><p> डीपीआरओ ने सभी सफाईकर्मियों को निर्देशित किया कि जो सफाई कर्मी मंदिर में ड्यूटी पर लगाए गए हैं, मंदिर में उपस्थित रहकर मंदिर के बंद होने तक नियमित रूप से सफाई को सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए मंदिर प्रांगण और उसके आस–पास सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

किछौछा शरीफ़ में अकीदत व शानो-शौकत के साथ सम्पन्न हुआ मरकज़ी उर्स।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 9 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 9 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views
