इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने किया पौधारोपण।
<p>भारत समाचार एजेंसी </p><p>सैय्यद फरहान अहमद </p><p>गोरखपुर उत्तर प्रदेश। </p><p>तीसरी मुहर्रम को मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कर्बला के 72 शहीदों व हजरत उमर रदियल्लाहु अन्हु की याद में जाफरा बाजार में पौधारोपण किया। सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार के इमाम हाफिज रहमत अली निजामी ने इस मौके पर कहा कि इस्लाम धर्म में पौधा लगाना बहुत नेकी का काम है। पैगंबरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया कि जो बंदा कोई पौधा लगाता है या खेतीबाड़ी करता है, फिर उसमें से कोई परिंदा, इंसान या अन्य कोई प्राणी खाता है तो यह सब पौधा लगाने वाले की नेकी में गिना जाएगा। अबकी बार उलमा किराम कर्बला के शहीदों की याद में पौधारोपण कर समाज में पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि लोग समझें की पेड़ पौधे हमारी जिंदगी में बहुत अहमियत रखते हैं। इस मौके पर कारी मुहम्मद अनस रजवी, सैयद शम्स आलम आदि मौजूद रहे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

صحافیوں نے درخت لگا کر معاشرے کو ماحولیاتی تحفظ کا پیغام دیا۔
Most Popular Posts

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 24 Views

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 23 Views

मांगों के समर्थन में 20 मई 2026 को दवा की सभी दुकान बंद रहेंगे।
👁 22 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 21 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 21 Views

