ताज़ा खबर
• पत्रकारों ने पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।• Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.• इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बिहार प्रदेश इकाई तत्काल प्रभाव से भंग, मिथिलेश कुमार बने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष।• The Bihar State Unit of the Indian Journalist Association has been dissolved with immediate effect, Mithilesh Kumar appointed as Acting State President.• पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।• Indian Journalist Association of Muzaffarpur have submitted a memorandum against the attack on journalists in Patna addressing to the Governor and Chief Minister through the District Magistrate.• दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई• महराजगंज में DLRC व DCC की बैठक सम्पन्न, सरकारी योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश• महराजगंज में 4 कुख्यात अपराधियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई, 3 जिला बदर• 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

पत्रकार अबू शहमा अंसारी की पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिज़वी से मुलाकात।

📅 12-02-2025 04:30 PM 👁 3 Readers 💬 0 Comments 🔁 0 Shares
कला / साहित्य

काव्य संग्रह "अल्फाज़ नगर" पर डॉ. अम्मार रिज़वी के विचार।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश।

पत्रकार अबू शहमा अंसारी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अमर रिज़वी से एक विशेष भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपने पिता, प्रसिद्ध एवं सम्मानित कवि ज़की तारिक बाराबंकवी का काव्य संकलन "अल्फाज़ नगर" उन्हें भेंटस्वरूप प्रस्तुत किया।

डॉ. अम्मार रिज़वी ने संग्रह का संक्षिप्त अध्ययन करते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि ज़की तारिक बाराबंकवी की शायरी गहरे चिंतन, सुंदर अभिव्यक्ति और जीवन के विविध रंगों का आईना है। उन्होंने कहा, "'अल्फाज़ नगर' केवल एक काव्य संकलन नहीं, बल्कि भावनाओं, संवेदनाओं और वैचारिक ऊंचाइयों का सुंदर गुलदस्ता है। ज़की तारिक बाराबंकवी की शायरी परंपरा और आधुनिकता का संगम है, जो पाठकों के हृदय पर गहरी छाप छोड़ती है।"

डॉ. अम्मार रिज़वी ने आगे कहा कि उर्दू साहित्य के संवर्धन में ऐसे काव्य संग्रह महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होते हैं और नवीन पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने ज़की तारिक बाराबंकवी के काव्य योगदान की सराहना करते हुए शुभकामनाएँ दीं और यह आशा व्यक्त की कि उर्दू भाषा व साहित्य को समृद्ध करने के लिए इस प्रकार की कृतियों को अधिक से अधिक प्रचारित किया जाए।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कवि व साहित्यकार डॉ. मुन्तज़िर क़ाएमी, सुप्रसिद्ध मर्सिया लेखक व कवि मीर अनीस के वंशज सैयद जमील नक़वी सहित कई अन्य सम्मानित हस्तियाँ भी उपस्थित थीं। उन्होंने "अल्फाज़ नगर" की साहित्यिक महत्ता और ज़की तारिक बाराबंकवी की काव्य यात्रा पर अपने विचार व्यक्त किए।

अंत में, डॉ. अम्मार रिज़वी ने उर्दू साहित्य के विकास के लिए निरंतर परिश्रम और समर्पण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उन्नत साहित्य के सृजन और उसके प्रचार-प्रसार से ही उर्दू भाषा को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है।

Give Reaction (0)

Share (0)

Comments (0)

Published By

Seraj Ahmad

📍 Gorakhpur

📰 24154 Posts👁 1339 Readers📊 0.1 Avg Readers

Reporter of News Home

More in this category

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "

अल्लामा इक़बाल करते थे क़ाज़ी तलम्मुज़ हुसैन की तारीफ़- महबूब सईद हारिस

निर्मल इंडिया न्यूज़ के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।

👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.

👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5

👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।

👁 6 Views

बिहार स्टेट कराटे चैंपियन में जिला के नबीउल्लाह इमाम ने गोल्ड मेडल जीतकर बेतिया को किया गोर्बान्वित।

👁 6 Views

WA