व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा - पुलिस आयुक्त
<p>वार्ता के दौरान पुलिस आयुक्त ने जिलाधिकारी से बात की और नियमावली की जानकारी ली</p><p>हफ़ीज अहमद खान </p><p>कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।</p><p>भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह के नेतृत्व मे लोकसभा चुनाव की घोषणा के तहत आचार संहिता के दौरान रूपये की जाँच से महानगर मे व्यापार प्रभावित होने के कारण जाँच पर रोक लगाने की मांग को लेकर व्यापारी पुलिस आयुक्त से मिले और वार्ता करके ज्ञापन भी सौंपा | वार्ता के दौरान पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने जिलाधिकारी से बात की और नियमावली की जानकारी ली |वार्ता के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने पुलिस आयुक्त से कहा कि कानपुर महानगर का थोक व्यापार मे 50 प्रतिशत से अधिक नगद बिक्री पर आधारित है जबकि लोकसभा चुनाव की घोषणा के उपरांत आचार संहिता लागू होने के दौरान पिछले दिन महानगर मे चौराहो पर गाड़ियों को रोककर रूपये की जाँच करने से व्यापारियों को परेशानी हो रही है और इस वज़ह से महानगर का व्यापार प्रभावित हो रहा है |महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ने पुलिस आयुक्त से कहा कि महानगर के चौराहो व बाज़ारो मे इस तरह की जाँच पूर्णतया बंद की जाय जिससे हमारे कानपुर का व्यापार प्रभावित न हो व व्यापारियों मे भय भी समाप्त हो और सरकार को राजस्व का नुकसान भी न हो |वार्ता व ज्ञापन देने वालों मे प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री राजकुमार भगतानी, युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र व युवा वरिष्ठ महामंत्री सचिन त्रिवेदी,युवा महामंत्री विनायक पोद्दार,टास्क फ़ोर्स संयोजक पवन गौड़, वरिष्ठ मंत्री राकेश शर्मा,पवन गुप्ता,बी पी रस्तोगी,के के गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि थे |</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

बिहार ग्रामीण बैंक सह विजन इंडिया टेक सर्विस द्वारा प्रधानमंत्री जन सुरक्षा अभियान(APY,JJBY ,SBY)ऋण एवं बीसी को उनका काम के प्रति जिम्मेदारीऔर लेन- देन सम्बन्धित बातों पर विश्लेषण कार्यक्रम।

ऐतिहासिक बंदी के बीच गोरखपुर के दवा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

मांगों के समर्थन में 20 मई 2026 को दवा की सभी दुकान बंद रहेंगे।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 6 Views

फादर्स डे पर प्रकाशित हुई डॉ. हिना कौसर गोरखपुरी की पुस्तक "जीवन के पहले नायक मेरे पिता "
👁 5 Views

Forever Universe and India Grand Finale Season 5 adorned with fashion and glamour.
👁 5 Views
