मुहर्रम पर्व को शांतिऔर सौहार्द बनाकर मनाने की गई अपील:--उर्दू एक्शन कमिटी पश्चिम चंपारण
<p>शहाबुद्दीन अहमद</p><p>बेतिया, बिहार।</p><p>मुस्लिम समुदाय का महान पर्व माहे मोहर्रम,मुस्लिम समुदाय के लोग आपसी भाईचार्गी ,प्रेम स्नेह,संप्रदायिक सौहार्द बनाकर प्रति वर्ष मनाते हैं,इस वर्ष भी इस महान पर्व को बड़ी सादगी एवं आपसी सौहार्द, सहमति कायम रखते हुए मनाने कीअपील,जिला उर्दू एक्शन कमेटी,पश्चिम चंपारण के जिला कमेटी के सदस्यों ने की है। वैसे देखा जाए तो जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के स्तर से भी इस पर्व को शांतिपूर्वक ढंग से मनाने कीअपील की गई है,साथ ही पुलिस व्यवस्था को चुस्त, चाक-चौबंद रखा गया है, इसकेअलावा सभी चौक चौराहों,अति संवेदनशील, संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं घट सके।</p><p>जिला उर्दू एक्शन कमिटी, पश्चिम चंपारण के सभी सदस्यों ने एक मीटिंग करके लोगों को अमन कायम रखते हुए इस पर्व को मनाने की जबर्दस्तअपील की है,साथ ही इस मीटिंग के माध्यम से सभी सदस्यों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि अपनेअपने मोहल्ले और चौक चौराहों पर एक शांति समिति गठित कर इस पर चौकसी रखी जाए,ताकि आपसी सौहार्द बना रहे ताकि दूसरे मजहब के मानने वाले लोगों को किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं पहुंचे। जिला उर्दू एक्शन कमेटी के सदस्यों ने अपने हिंदूभाइयों से मिलकर भीआपसी सद्भाव बनाए रखने की जबरदस्त अपील की है,ताकि इस शहर में किसी तरह की कोईआपसी सौहार्द नहीं बिगड़ सके,इसके साथ ही किसी तरह की अप्रिय घटना भी नहीं घटे।इस संबंध में जिला उर्दू एक्शन कमेटी के अध्यक्ष,सुरैया सहाब,कन्वेनर, डॉक्टरअमानुल्ल हक,सैयद शहाबुद्दीनअहमद,आलमगीर हुसैन,जगदेव प्रसाद,शकील हैदर,इम्तियाजअली,मौलाना फहीम हैदर नदवी,अनवरी खातून इत्यादि जिला उर्दू एक्शन कमेटी के सदस्य मीटिंग में उपस्थित थे।</p>
Comments (0)
Published By
More in this category

थाना चौक पुलिस ने, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बालिकाओं और महिलाओं को किया जागरूक

गोरखपुर महोत्सव 2024 में 11,12 और 13 जनवरी को ‘इको टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ, इनवायरमेंट एण्ड क्लाइमेटचेंज’ पर आधारित फिल्मोत्सव, ‘फिल्म फॉर ह्युमैनिटी का आयोजन।

निरोजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।
Most Popular Posts

सशस्त्र सीमा बल के तत्वाधान में अंतर्वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया गया शुभारंभ।
👁 8 Views

Journalists planted trees and gave the message of environmental protection to the society.
👁 8 Views

स्वर्ण पदक जीतकर रय्यान ने बढ़ाया भारत का गौरव।
👁 7 Views

यातायात पुलिस द्वारा वाहन जांचअभियान में 3308 वाहन चालकों से 51लाख जुर्माना वसूल।
👁 7 Views

फैशन और ग्लैमर से सजा फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5
👁 6 Views
