धनंजय कुमार शर्मा
मऊ, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ एसोसिएशन 2026-27 के लिए गाजीपुर के खिलाडि.यों का ट्रायल आगामी 28-29 मार्च को किया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया कि बलिया, गाजीपुर एवं मऊ के अंडर-19 तथा अंडर-16 पुरुष पंजीकृत खिलाड़ियों का ट्रायल 28 मार्च को स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में जीडीसीए ग्राउंड पर किया जाएगा। डॉ सिंह ने बताया कि सभी खिड़ाड़ी निर्धारित 28 मार्च को सुबह सात बजे मूल पंजीकरण स्लीप, आधार कार्ड तथा जन्म प्रमाण पत्र के साथ मैदान में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस विषय में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 7521003737 व 7839349331 पर संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026