Tranding

चौक खिचड़ी मेले की तैयारियां पूर्ण मेला आज

बाबा गोरक्षनाथ की तपोभूमि है मिनी गोरखनाथ के नाम से विख्यात चौक मन्दिर

प्रदेश के अनेक जिलों के अतिरिक्त विहार एवम पड़ोसी देश नेपाल के श्रद्धालु आकर बाबा को चढ़ाते हैं खिचड़ी

मेले में बच्चों की रेलगाड़ी से लेकर बड़ो के मनोरंजन हेतु मौत का कुआ

तरह तरह के मिठाइयों से मेले में सजी दुकानें

खेल खिलौने एवम सौंदर्य प्रसाधनों से सजा चौक नगरी

सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत

प्रशासनिक सुरक्षा के अतिरिक्त स्वयं सेवक भी मेले में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात

चौक बाजार,महराजगंज,उत्तर प्रदेश

गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि चौक बाजार में मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर लगने वाले विशाल खिचड़ी मेले की सारी तैयारियां बुधवार को पूर्ण कर ली गयीं है ।चाह कर भी कोई चोर उचक्का गलत हरकत करके निकल नहीं पायेगा ।मेले में तरह तरह की दुकानें सज चुकी हैं और देखने वाले आस पास के क्षेत्रीय लोग एक दिन पूर्व से ही मेले का आनंद उठा रहे हैं ।

बुधवार की रात 12 बजे के बाद शिवावतार बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ना प्रारम्भ हो जाएगा ।मंदिर का दरवाजा खुलने के बाद सबसे पहले चौक मंदिर एवम छावनी के प्रभारी बाबा लक्ष्मण नाथ जी महाराज के खिचड़ी चढ़ाने के बाद मेले में आए सभी श्रद्धालुओं द्वारा क्रम से बाबा को खिचड़ी चढ़ाया जाएगा ।

खिचड़ी मेले में क्षेत्रीय लोगों के अतिरिक्त दूर दूर से भी श्रद्धालु आकर बाबा को खिचड़ी चढ़ाते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद मेले का भरपूर आनंद उठाते है ।इस मेले में खिलौने की दुकानें मिठाइयों की दुकानें बच्चों के लिए जंपिंग झूला चकरी बड़ा झूला ड्रैगन ब्रेक डांस आदि का आनंद भी लिया जा सकता है ।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्त ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है मेले में यदि कोई गलत हरकत करते हुए पाया गया तो उसके साथ पुलिस कड़ाई से निपटेगी।

जबकि इस मेले के प्रभारी बाबा लक्ष्मण नाथ जी महाराज ने बताया कि विगत वर्षो की तरह इस साल भी बेहतर सुविधाओं का ध्यान दिया गया है मंदिर प्रशासन के तरफ से भी महाविद्यालय एवम इंटर कालेज के स्वयंसेवक लगाए गए है जो मेले में आये समस्त श्रद्धालुओं का देखभाल करेंगे ।

इसी क्रम में मंदिर के पुजारी अवधेश जी महाराज ने बताया कि इस मंदिर का इतिहास अति प्राचीन है जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से बाबा को खिचड़ी चढ़ाकर अपनी इच्छा जाहिर करेगा उसकी इच्छाएं अवश्य पूरी होंगी ।इसी क्रम में नगर पंचायत चौक के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि निकाय के तरफ से बेहतर साज सज्जा,लाइट व्यवस्था, पार्किंग,बैरियर,ड्रोन व सीसी कैमरों सहित सभी व्यवस्थाएं कर दी गयी हैं ।

Karunakar Ram Tripathi
18

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026