Tranding

तीन दिवस वाइल्ड लाइफ फिल्मोत्सव की तैयारियां पूरी।

वाइल्ड लाइफ फिल्मोत्सव में निशुल्क होगा प्रवेश

योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में होगा आयोजन।

11 से 13 जनवरी तक 12 से 2.30 बजे तक होगा आयोजन।

गोरखपुर महोत्सव 2026

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर महोत्सव 2026 में लगातार चौथे साल तीन दिवसीय वाइल्ड लाइफ, एनवायरनमेंट एवं इको टूरिज्म फिल्मोत्सव 11 से 13 जनवरी तक आयोजित होगा। योगीराज गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले इस फिल्मोत्सव का उद्घाटन सांसद रवि किशन शुक्ला करेंगे। इस फिल्मोत्सव का का आयोजन, गोरखपुर वन प्रभाग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणी उद्यान, हेरिटेज फाउंडेशन एवं गोरखपुर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव एवं हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल ने बताया कि योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र में यह फिल्मोत्सव 11 से 13 जनवरी तक सुबह 12 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित होगा। फिल्मोत्सव में जैक्सन वाइल्ड 2024 लिगेसी अवार्ड एवं तीन बार ग्रीन आस्कर से सम्मानित संरक्षणकर्ता वाइल्ड लाइफ फिल्म निर्माता-निर्देशक माइक हरिगोविंद पाण्डेय की फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा गोरखपुर नगर निगम की उपलब्धियों को रेखांकित करती स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन भी होगा। फिल्मोत्सव पूरी तक निशुल्क है, उम्र की कोई बाधा भी नहीं है।  

आनलाइन क्विज में शामिल हो, प्रमाण पत्र पाएं

विकास यादव ने बताया कि आनलाइन क्विज आयोजित होगा, फिल्मोत्सव के दौरान क्विज में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया जाएगा। क्विज में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देना है। 

फिल्मोत्सव गहन भावनात्मक और बौद्धिक यात्रा 

डीएफओ विकास यादव ने बताया कि यह फिल्मोत्सव केवल फिल्मों के प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गहन, भावनात्मक और बौद्धिक यात्रा है जो प्रकृति के साथ मानव के संबंध को पुनर्परिभाषित करने का प्रयास करता है। हमारी कोशिश प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति गहरी जागरूकता का प्रसार, दर्शकों के हृदय में वन्यजीवों, उनके प्राकृतिक आवासों और समग्र पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति प्रेम, सम्मान और उत्तरदायित्व की भावना जगाना भी है। पर्यटन को केवल आनंद का साधन नहीं, बल्कि संरक्षण का सहयोगी बनाना, ताकि पर्यटक प्रकृति का आनंद लेते हुए उसके संरक्षण में सक्रिय योगदान दे सकें। इसके अलावा पर्यावरणीय संकटों के प्रति संवेदनशीलता एवं सामूहिक कार्रवाई को प्रेरित करने की कोशिश है। जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, मानव-वन्यजीव संघर्ष, जैव-विविधता ह्रास जैसी चुनौतियों को जीवंत फिल्मों के माध्यम से सामने लाकर लोगों में तत्काल एवं दीर्घकालिक बदलाव की प्रेरणा जगाना। ताकि युवा पीढ़ी एवं समाज के विभिन्न वर्गों को पर्यावरण संरक्षण का योद्धा बनाया जा सके। डॉ अनिता अग्रवाल ने कहा कि यह फिल्मोत्सव एक जागृति का आंदोलन है। एक संवेदना का सेतु है। और एक साझा संकल्प है कि हम अपनी धरती, उसके वन, वन्यजीव और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करें।यह उत्सव हमें याद दिलाता है,‘जब तक हम प्रकृति की कहानियाँ सुनेंगे, तब तक प्रकृति हमारी कहानी को बचाए रखेगी।’

साल 2022 से शुरू सिलसिला, तमाम विद्यालयों के छात्र

डीएफओ विकास यादव एवं डॉ अनिता अग्रवाल ने कहा कि साल 2022 से गोरखपुर महोत्सव का फिल्मोत्सव हिस्सा है। हर साल तमाम निजी और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी इसका हिस्सा बनते रहे हैं। प्रतिकूल मौसम के बावजूद तमाम विद्यालय इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने अपील किया कि इस बार के भी आयोजन को सफल बनाने के लिए निजी विद्यालय एवं अभिभावक बच्चों की इस कार्यक्रम तक पहुंच सुनिश्चित करने में मदद करें।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
23

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026