28 दिसम्बर को गोरखपुर में लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।
नवेद आलम
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
उर्स-ए-ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ के मुबारक अवसर पर, समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए, ग़ौसे आज़म फाउंडेशन, गोरखपुर की ओर से रविवार, 28 दिसम्बर को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में आमजन के लिए ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर और यूरिक एसिड की जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी, जबकि अन्य सभी आवश्यक पैथोलॉजी जांचों पर 50 से 60 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाएगी।
ग़ौसे आज़म फाउंडेशन के अध्यक्ष समीर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्स के पावन अवसर पर यह शिविर मानव सेवा और जनकल्याण की भावना के तहत आयोजित किया जा रहा है, ताकि ज़रूरतमंद और आम लोग समय रहते अपनी सेहत की जांच करवा सकें।
यह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
स्थान: गोरखनाथ, जामिया नगर, गोरखपुर
पर आयोजित किया जाएगा।
ग़ौसे आज़म फाउंडेशन ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने परिवारजनों व परिचितों को भी साथ लाएं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026