शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पश्चिम चंपारण का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है।नई सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला कार्यक्रम जिला के लिए होगा।इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तत्परतापूर्वक तैयारी शुरू कर दी है,मगर सरकारी स्तर पर इस कार्यक्रम का कोई विधिवत रूप से जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है। विश्वसनीय सूत्रों से संवाददाता को जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री 26 और 27 दिसंबर को जिला मेंआने का कार्यक्रम संभावित है। कार्यक्रम की रूपरेखा और आयोजन का स्थल को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।जिला प्रशासन मुख्यमंत्री केआने के कार्यक्रम काआधिकारिक सूचना का प्रतीक्षा कर रहा है।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के संभावितआगमन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है,इसी क्रम में जिलाधिकारी ने चनपटिया स्टार्टअप जोन का निरीक्षण किया,उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उदयपुर सरियामन का भी भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इसकी आवश्यक तैयारी के लिए दिशा निर्देश दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी केअनुसार,यदि मुख्यमंत्री का दौरा तय होता है तो इससे जिले की उद्योग जगत को लाभ मिलने की संभावना है।मुख्यमंत्री, टेक्सटाइल पार्क और विशेष आर्थिक क्षेत्र को लेकर विशेष पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। इससे रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास के क्षेत्र में गति मिलेगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुख्य सड़क एवं अन्य सड़कों का संपर्क पथ के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज वाली सड़क को भी बनाई जा रही है,ताकि आवागमन सुगम हो सके।मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उनके आगमन से जिले के विकास से जुड़ी कई नई योजनाओं की सौगात मिल सकती है।प्रशासन सभी आवश्यक तैयारी में जुट गया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026