अनवर कादरी
छत्रपति संभाजीनगर,औरंगाबाद, महाराष्ट्र।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) पार्टी ने आगामी छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) महानगरपालिका चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष सैयद इम्तियाज जलील ने इस सूची की घोषणा की।
इस पहली सूची में कुल 8 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सभी राजनीतिक दलों से पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर एमआईएम ने चुनावी तैयारी में बढ़त बना ली है।
घोषित उम्मीदवार इस प्रकार हैं:
प्रभाग 1 से अजहर अयूब खान
प्रभाग 3 से इमरान पटेल
प्रभाग 9 से काकासाहेब काकडे
प्रभाग 9 से मतीन मजीद शेख
प्रभाग 12 से हाजी शेरखान अब्दुल रहमान खान
प्रभाग 28 से साबेर पाशा खान
प्रभाग 28 से अब्दुल मतीन खान
प्रभाग 16 से सैयद फरहान नेहरी
उम्मीदवारों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है।
नाशिक महानगरपालिका के लिए भी पहली सूची जारी
एमआईएम ने नाशिक महानगरपालिका चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की है।
प्रभाग 14 से जबीन रमजान पठान
प्रभाग 30 से नगमा इरफान शेख
प्रभाग 15 से इलियास नूर शेख कुरैशी
जालना महानगरपालिका
जालना महानगरपालिका चुनाव में एमआईएम ने मोहम्मद माजिद को उम्मीदवार घोषित किया है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026