करुणाकर राम त्रिपाठी
परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
पी एन के इंटरमीडिएट कॉलेज नगर पंचायत परतावल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी और स्कूल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने संता क्लाज के साथ प्रभु यीशु का जन्म दिवस मनाया।
बहुत ही सुंदर झांकी, गौशाला एवं क्रिसमस ट्री ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की रुपरेखा विद्यालय के शिक्षक सुजीत विक्टर, नितिन सर, राहुल सिंह एवं सुप्रिया सिंह ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने क्रिसमस गीत पर भाव नृत्य प्रस्तुत किया।
कक्षा 11 के छात्र प्रशांत ने संता क्लाज बनकर विद्यार्थियों से हाथ मिलाकर टॉफी वितरित किया।
ईसाई धर्म के अनुसार 25 दिसंबर को प्रभु यीशु का जन्म हुआ था, जिसे प्रति वर्ष क्रिसमस दिवस के रूप में मनाया जाता हैँ।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को क्रिसमस डे की बधाई दिए और उन्होंने बताया कि देश व समाज में शान्ति के लिए प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलना होगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी शामिल रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026