अनवर कादरी
छत्रपती संभाजीनगर औरंगाबाद, महाराष्ट्र।
शहर की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब रायभान जाधव विकास आघाड़ी ने महानगर पालिका चुनाव में शिरकत करने का ऐलान किया। इस मौके पर आघाड़ी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव ने एक पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए पार्टी का चुनावी एजेंडा सार्वजनिक किया।
पत्रकार परिषद में हर्षवर्धन जाधव ने कहा कि शहर के विकास को केंद्र में रखकर उनकी आघाड़ी चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने वादा किया कि जिन घरों और दुकानों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा गया है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए सरकारी जमीनों और महानगर पालिका की जो संपत्तियां फिलहाल खाली पड़ी हैं, उन्हें किराये पर देकर ऋण जुटाया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस निधि का उपयोग कर महानगर पालिका के हर वॉर्ड में स्कूल और सरकारी अस्पताल शुरू किए जाएंगे। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शहर में सुरक्षित माहौल तैयार किया जाएगा।
हर्षवर्धन जाधव ने यह भी घोषणा की कि चुनावी कामकाज को सुचारू रूप से देखने के लिए जल्द ही शहर में पार्टी का कार्यालय शुरू किया जाएगा। उनकी इस घोषणा के बाद महानगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026