Tranding

भारत में लगभग एक मिलियन लोग डाइबिटीज से पिडित जो चिन्ता का विषय।

सनोबर खान

पटना, बिहार।

 आजकल जिस तरह से डाइबिटीज लोगों को अपने आगोश में ले रही है चिन्ता का विषय है । लगभग एक मिलियन लोग डाइबिटीज से पिडित है जिसमें से एक तिहाई डाइबिटीज होने के कगार पर है । आने बाले समय में यह बिमारी महामारी का रूप ले लेगी । इसका सबसे बड़ा कारण है जीवन शैली में परिवर्तन। लोगों के पास समय कमी के कारण अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे सकते हैं साथ ही तनाव ग्रस्त रहना और साथ ही मेहनत नहीं करना जिससे यह बिमारी तेजी से लोगों को अपने आगोश में ले रही है । अतः ज़रूरी है कि लोगों को अपने जीवन शैली में सुधार करना चाहिए। उक्त बातें आस्था फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वाक् फार लाइफ मुहिम के तहत सैकड़ों रेलवे पुलिस कर्मियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मशहूर डाइबटोलाजिसट डाक्टर ए एस प्रकाश ने कहीं । उन्होंने पुलिसकर्मी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी का जीवन बहुत व्यस्त होता है अतः आप हमेशा कोशिश करें कि तनाव में ना रहे । मशहूर डाइटिशियन चेतन कुमार ने कहा कि डाइबिटीज ना हो इसके लिए खाने पीने पर हमेशा ध्यान देने की जरूरत है। आस्था फाउंडेशन की चेयरमैन निक्की सिंह ने कहा कि आस्था फाउंडेशन का उद्देश्य है लोगों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक करना और इसी के तहत यह कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में सैकड़ों पुलिस कर्मियों के परिवार मौजूद थे जिन्होंने डाइबिटीज से संबंधित डाक्टरों से प्रश्न भी किया। अंत में विश्व डाइबिटीज दिवस के अबसर पर एक रैली निकाल कर लोगों को डाइबिटीज के प्रति जागरूक करने की कोशिश की गई।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
45

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026