Tranding

तुषार गांधी ने केंद्रऔर राज्य सरकार की नीतियों की उड़ाई धज्जियां,बिहार में बदलाव तय।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिले के मैनाटांड़ में आयोजित नागरिक संवाद कार्यक्रम में महात्मा गांधी के प्रपौत्र,तुषार गांधी ने राज्य सरकार,केंद्र सरकार की नीतियों,विकास कार्यक्रमों की धारजियां उड़ा दी।उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर कई आरोपल गाएं,उन्होंने कहा कि केवल जुमलाबाजी की सरकार चल रही है।बिहार की जनताअब त्रस्त हो गई है, अब बिहार में बदलाव की आंधी चल रही है,बदलाव होना भीआवश्यक है।जनता केंद्र और राज्य सरकार से काफी नाराज चल रहे हैं,इसके साथ ही परिवर्तन चाहते हैं,वह महागठबंधन के प्रत्याशी,वीरेंद्र गुप्ता के समर्थन मेंआयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। 

तुषार गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार, एनपीआर और सीएए को पिछले दरवाजे से लागू करना चाहती है,जिससेआम नागरिकों को वोट देने का अधिकार प्रभावित होगा,यह स्वतंत्र भारत के इतिहास में अभूतपूर्व हमला है,उन्होंने आरोप लगाया कि देश के नागरिकों के मूलभूत अधिकारों के छीनने की साजिश चल रही है,इसके खिलाफ जनआंदोलन करने कीआवश्यकता है,साथ ही बिहार में सरकार बदलना जरूरी हो गया है,अब समयआ गया है कि सरकार को बदल दिया जाए।प्रधानमंत्रीऔर गृह मंत्री को निशाना बनाते हुए तुषार गांधी ने कहा कि बिहार की जनता खामोश है,लेकिनअंदर ही अंदर बेहद गुस्से में है, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों से जनता तरसत हो चुकी है,उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार भी हर मोड़ पर विफल रही है, चाहे शिक्षा हो,स्वस्थ हो,या रोजगार,कानून व्यवस्था की स्थिति भी दिन-ब-दिन बिगड़ती ही जा रही है,ऐसे में बिहार की जनता महागठबंधन को एकमात्र विकल्प के रूप में देख रही है।तुषार गांधी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने का भी है,उन्होंने लोगों से अपील की कि माले प्रत्याशी,वीरेंद्र गुप्ता को बहुमत से विजई बनाएं ताकि बिहार में एक नई राजनीतिक दिशा में शुरुआत हो सके।

कार्यक्रम में,राष्ट्रीय किसान नेता,डॉक्टर सुनील,कर्नाटक कांग्रेस विधायक,बीआर पाटिल,शाहिद कमाल,कृष्ण अधिकारी,माले नेता,वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए तुषार गांधी ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाना बहुत ही जरूरी है, साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि महागठबंधन के प्रत्याशी कोअपना बेस कीमती वोट देकर पूरे बिहार में जीत दर्ज कराई जाए, ताकि बहुमत से महागठबंधन की सरकार बन सके।इस सभा स्थल पर हजारों हजार की संख्या मेंआम जनता उपस्थित थी। सभा स्थल पर उपस्थित किसान,बेरोजगार युवा,महिलाएं,महात्मा गांधी के प्रपौत्र,तुषार गांधी को देखने उनके भाषण सुनने के लिएअपार भी उम्र पड़ी थी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
40

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026